चंडीगढ़ सुखना लेक के फ्लड गेट खुले

लगातार बारिश ने पंजाब में कई जिलों को बाढ़ ने अपने आ/गोश में ले रखा है,वही अब बाढ़ के बीच चंडीगढ़ में भी सुखना लेक का जलस्तर बढ़ गया है। देर रात हुई भारी बारिश होने के चलते लेक का जलस्तर ख/तरे के निशान से लगभग एक फुट ऊपर चला गया। जहां जलस्तर बढ़ने से सुखना लेक के फ्लड गेट खोल दिए गए। जिससे लेक में पानी के स्तर को कम किया जा सके। वहीं सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने से बलटाना सुखना नाला ओवरफ्लो हो गया। इसके साथ ही घग्गर नदी में वाटर लेवल बहुत बढ़ गया है।

घग्घर के आसपास जारी अलर्ट

वही भारी बारिश और सुखना के गेट फ्लड खुलने से घग्घर नदी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सुखना लेक से छोड़ा गया पानी घग्घर नदी की ओर ही जा रहा है। जिससे घग्घर का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बताया जाता है कि घग्घर का जलस्तर 70 हजार क्यूसेक के लेवल को पार कर गया है। जिसके चलते घग्घर के साथ सटे इलाकों में अल/र्ट जारी किया गया है। आसपास के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है और घग्घर के पास से दूसरी बनाए रखने को कहा गया है, वही घग्घर में पानी बढ़ने से डेराबस्सी में भी  हालात बिगड़े देखे जा रहे हैं। बता दें कि भारी बारिश के चलते पंजाब के 7 से ज्यादा जिले इस समय भयं/कर बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के घरों में पानी भर चुका है। रास्ते पानी में डूब चुके हैं। वहीं सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न है। खेतों की फसलें ब/र्बा/द हो चुकी हैं। जहां ऐसे में बाढ़ पीड़ित लोग इस प्राकृतिक आ/प/दा में व्यापक सं/कट का सामना कर रहे हैं। उन्हें राशन-पानी और रहने के लिए जूझना पड़ रहा है। हालांकि, भगवंत मान सरकार की तरफ से पीड़ित लोगों के लिए सरकारी सहायता लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। पीड़ितों के लिए राहत केंद्र भी बनाए गए हैं। सरकार बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ उन तक राशन-पानी पहुंचा रही है। वहीं इस बीच हरियाणा की ओर से पंजाब को इस बाढ़ सं/कट में हर संभव मदद देने का ऐलान किया गया है। हरियाणा सीएम नायब सैनी ने सीएम भगवंत मान को इस बारे में पत्र लिखा है,सीएम सैनी ने सीएम मान को लिखे पत्र में कहा, ”पंजाब में बाढ़ की स्थिति के चलते वहां लोग भारी कष्ट झेल रहे हैं। यह देखना अत्यंत दु/ख/द है। हरियाणा सरकार और हरियाणा की जनता इस कठिन समय में पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ी है। यदि पंजाब को किसी भी तरह की मदद हरियाणा की ओर से चाहिए तो इसके लिए हरियाणा तत्पर है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24