“VIP नंबर प्लेट के लिए चंडीगढ़वासियों की करोड़ों की बोली”

चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ में फैंसी नंबर प्लेटों का क्रेज बहुत  बढ गया है

बतादें सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में वाहनों के स्पेशल नंबरों का क्रेज देश भर में किसी से छिपा नहीं है

अब कारों पर महंगे और आकर्षक नंबर लगाने के शौकीनों ने इस बार भी जमकर पैसा खर्च किया है।

स्मार्ट सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के लोग अपने वीआईपी स्टेट्स के लिए जाने जाते हैं।

यही वजह है कि शहर के लोगों में अपने वाहनों के लिए फैंसी नंबर खरीदने का खासा क्रेज रहता है।

ऐसा कई बार हुआ है कि वाहन मालिक वीआईपी नंबर के लिए वाहन की कीमत से कई ज्यादा रुपये खर्च करता है।

जानकारी के मुताबिक, UT प्रशासन की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी की गई नई नंबर सीरीज के फैंसी नंबरों की बोली 2 करोड़ 71 लाख 57 हजार रुपए तक पहुंच गई।

Chandigarh News मिली जानकारी के अनुसार, इस सीरीज में सबसे अधिक बोली PB01 DB 0001 नंबर के लिए लगी,

जो 22 लाख 58 हजार रुपए में बिका। जानकारी के मुताबिक, वहीं PB01 DB 0007 नंबर 10 लाख 94 हजार रुपए में नीलाम हुआ।

फैंसी नंबर के लिए लोग वाहन की कीमत से भी कई गुणा ज्यादा रुपये खर्च करने से भी परहेज नहीं करते है।

फैंसी नंबरों की बिक्री

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने अपनी नई सीरीज PB01 DB 0001 से PB01 DB 9999 तक के नंबर ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचे। विभाग के पोर्टल पर लोगों ने इन नंबरों के लिए ऑनलाइन बिड लगाई।

इसके साथ ही सबसे अधिक बोली लगाने वाले संबंधित व्यक्ति को नंबर आवंटित कर दिया गया है।  चुने गए आवेदक विभाग में निर्धारित राशि जमा करवाएंगे और इसके बाद यह फैसी नंबर उनके वाहन पर जारी कर दिया जाएगा।