चंडीगढ़ रेहड़ी-पटरी वालों को बड़ी राहत मिली है। बतादें चंडीगढ़ के विभिन्न एरिया में तय वेडिंग जोन में रेहड़ी पटरी लगाने वाले उन तमान उन स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम ने लाइसेंस और कार्ड लेने का मौका दिया है जिन्होंने अपने दस्तावेज जमा करवा दिए है। लेकिन अपना कार्ड और लाइसेंस हासिल नहीं किया है। 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक अपने कार्ड और लाइसेंस अब वो ले सकेंगे। इसको लेकर निगम ने हर एरिया के लिए दिन तय किया है। तय दिन के बाद उन्हें मौका नही दिया जाएगा कार्ड और लाइसेंस लेने के लिए इसलिए सतर्क हो जाएं।
शहर में तय एरिया में रेहड़ी और पटरी लगाने की अनुमती
चंडीगढ़ की तरफ से शहर के हर सेक्टर और एरिया में भी रेहड़ी पटरी लगाने की जगह तय की गई है। इसके लिए उन्हें नगर निगम से लाईसेंस लेना होता है जिसके आधार पर ही उन्हें वेडिंग जोने में कारोबार करने का मौका दिया जाता है। इस दौरान जाचं करने पर पता चला कि कई कारोबारी ऐसे भी है जिन्होंने अभी तक अपने लाइसेंस और आईडी कॉर्ड नहीं लिए है। इसलिए नगर निगम ने 6 दिन का शेड्यूल तय किया है। उसी के मुताबिक लोगों को यह हासिल करनें होगें।
22 अक्टूबर- सेक्टर 1से 18
23 अक्टूबर- सेक्टर 19 से 32
24 अक्टूबर- सेक्टर 32 से 34
27 अक्टूबर- सेक्टर 46 से 61, बापूधाम , बुटरेला, ड्डडूमाजरा, धनास मिल्क कॉलोनी
28 अक्टूबर- फैदां निजामपुर , हल्लोमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1 और2 , इंदिरा कॉलोनी, आईटी पार्क
29 अक्टूबर- यह शिविर उन छूटे हुए विक्रेताओं के लिए आरक्षित है जो किसी कारण इन कैंपों में शामिल नहीं हो पाए है।
इन सभी दिनों मेंसुबह सुबह 10 बजे से 1 बजे तक नगर निगम ऑफिस रहेगा।
472 विक्रेताओं के लिए एक बार की छूट का ऐलान
इसके साथ ही बीते कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने शहर के रेहड़ी-पटरी वालों को बड़ी राहत दी । उन्होंने उन 472 विक्रेताओं के लिए एक बार की छूट का ऐलान किया है जिनके लाइसेंस बकाया पैसे न भरने की वजह से रद्द हो गए थे। मेयर ने कहा कि यह उनके लिए दिवाली का तोहफा है। इन विक्रेताओं को अपने बकाया पैसे चुकाने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। अगर वे इन अवधि में अपने सारे पैसे भर देते हैं, तो उनके लाइसेंस फिर से चालू कर दिए जाएंगे। लेकिन अगर वे ऐसा नहीं कर पाए, तो उनके लाइसेंस हमेशा के लिए र/द्द कर दिए जाएंगे
Top Tags