चंडीगढ़ नगर निगम की इस साल 2025 की अंतिम हाउस बैठक मंगलवार 11 बजे शुरू हुई। जैसा की पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यह बैठक बेहद अहम होने वाली है और यूटी प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 1 वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा पेश करेंगे । वही यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योकि जनवरी में मेयर चुनाव होने जा रहे है और इसको लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर है। और हर दल की नजर पार्षदों की संख्या व उनकी निष्ठा पर टिकी हुई है। मेयर की कुर्सी को लेकर भाजपा पहले ही आम आदमी पार्टी की दो महिला पार्षदों को अपने खेंमें में शामिल कर चुकी है इसके साथ ही अन्य विपक्षी पार्षदों को साधन के प्रयास भी जारी किए जा रहें है।
जैसा कि कहा जाता भाजपा की किसी भी चुनाव होने से पहले विपक्षी नेताओं को अपने खेमें में शामिल करने की योजना बन जाती है। वही आम आदमी पार्टी अपने दोनो पार्षदों को फिर से पार्टी में वापस लाने की कोशिश कर रही है। वही आप और कांग्रेस दोनो को यह डर सता रहा है कि भाजपा कही और भी सेधमारी की तैयारी तो नही कर रही है। वही इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों के चलते भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Top Tags