शहर का दिल कहे जाने वाले चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाना अब पहले से अधिक सुरक्षा कवच में आ गया है। अचानक बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब थाने के मुख्य प्रवेश द्वार सहित आंतरिक द्वार के बाहर 24 घंटे एक पुलिस कर्मी संतरी ड्यूटी पर तैनात रहेगा। थाने परिसर में किसी भी निजी वाहन की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, वहीं थाने के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र को भी बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक थानों की सुरक्षा बढ़ाने से संबंधित यह व्यवस्था मौखिक आदेशों के तहत लागू की गई है। नई व्यवस्था के अनुसार थाने की मुख्य इमारत के बाहर हर समय पुलिस का एक बल तैनात रहेगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के पीछे किसी तरह की ध/म/की का मामला नहीं है, परंतु इससे पहले शहर के कुछ थानों को ब/म से उड़ाने की ध/म/की मिल चुकी है। ऐसे में एहतियातन सुरक्षा को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है।
वही चंड़ीगढ़ सेक्टर 17 स्थित RBI में बम की सूचना पर मौके पर ऑपरेशन सेल की टीम, पुलिस के सीनियर अफसर और ऑपरेशन सेल की QRT टीमें, PCR वाहन GMSH-16 की एंम्बुलेंस, पुलिस अस्पताल सेक्टर -26 की एंम्बुलेंस के साथ पहुंची। इसके साथ ही टीम के अंदर जितने भी लोग थे उनको बाहर निकाला गया इसके बाद ब/म को ढूढ़ निकाला गया बाद मे पता चला पुलिस ने मॉक ड्रिल की है, सुरक्षा को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने भीड़ भाड़ वाले इलाके में चेकिंग और ग/श्त बढ़ाई है।
Top Tags