चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या घटी! चेक करें नया शेड्यूल

चंडीगढ़ एयरपोर्ट को लेकर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।

बता दें कि शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चंडीगढ़ पर रनवे के रखरखाव

और मरम्मत कार्य के बावजूद उड़ानों का संचालन पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस संबंध में नई अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि काम और उड़ान दोनों समानांतर रूप से चलते रहेंगे।

 दो चरणों में बंटा उड़ान संचालन का नया शेड्यूल

हवाई अड्डे के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि रनवे का रखरखाव कार्य 26 अक्टूबर से 18 नवंबर तक दो चरणों में पूरा किया जाएगा।

बता दें कि, पहले चरण में, 26 अक्टूबर से 6 नवंबर तक रोज़ाना 7 घंटे के लिए रनवे पर काम होगा।

इस दौरान रोजाना सिर्फ सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी 7 घंटे ही उड़ानें संचालित होंगी

दूसरे चरण में, 7 नवंबर से 18 नवंबर तक 18 घंटे तक मरम्मत का कार्य चलेगा।

इस अवधि में सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक कुल 18 घंटे उड़ानें चलेंगी.

इस दौरान रनवे 29 और 11 पर पॉलीमर मॉडिफाइड इमल्शन बिछाने का कार्य किया जाएगा,

जिससे रनवे की मजबूती और सुरक्षा बढ़ेगी। रनवे बंद रहने का समय भी स्पष्ट है.

पहले चरण में दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक रनवे बंद रहेगा. दूसरे चरण में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मरम्मत होगी.

अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया अहम फैसला

24 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें सिविल एविएशन मिनिस्ट्री, डिफेंस मिनिस्ट्री और एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

बैठक में रनवे मेंटेनेंस के दौरान एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद न रखने का निर्णय लिया गया. सभी पक्षों ने सहमति जताई कि सीमित समय में संचालन जारी रहेगा.

अवधि में 11 दिन की बढ़ोतरी

पहले जारी अधिसूचना के अनुसार, हवाई अड्डा 26 अक्टूबर से 7 नवंबर तक पूरी तरह बंद रहना था।

हालांकि, अब संशोधित योजना के तहत नवीनीकरण की अवधि 11 दिन बढ़ा दी गई है ताकि काम गुणवत्तापूर्वक और बिना बाधा के पूरा किया जा सके।

उड़ान सुविधा पर नहीं पड़ेगा असर

एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य के दौरान उड़ानों का संचालन नियंत्रित समयावधि में जारी रहेगा।

यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए एयरलाइनों को नए समयानुसार शेड्यूल समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्री इन बातों का रखें ध्यान

नई अधिसूचना के बाद एयरलाइनों ने उन तिथियों के लिए टिकट बुकिंग फिर से शुरू कर दी है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों का समय प्रस्थान से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ग्राहक सेवा से अवश्य जांच लें।

इसके साथ ही  देरी, कैंसिलेशन या समय बदलाव की स्थिति में पहले से तैयारी रखें.

एयरपोर्ट पहुंचने का समय भी उसी हिसाब से तय करें. अथॉरिटी ने एयरलाइंस को यात्रियों को मैसेज और ईमेल से सूचित करने को कहा है.