डिजिटल इंडिया के इस दौर में तेजी डिजीटल के क्षेत्र में इसके बढ़ते इस्तेमाल के साथ, हमारे पर्सनल दस्तावेज़ अब डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रखे जाते हैं. DigiLocker एक ऐसी ही सरकारी पहल है, जो नागरिकों को उनके जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे Aadhaar कार्ड, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और शैक्षिक प्रमाणपत्रों को डिजिटल रूप में स्टोर करने की सुविधा देती है. ये ऐप न सिर्फ दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखने में मदद करता है, बल्कि इन्हें कहीं भी और कभी भी एक्सेस करना आसान बनाता है. हालांकि, हाल ही में ऐप स्टोर पर कई नकली DigiLocker ऐप्स दिखाई दिए हैं, जो असली ऐप की तरह दिखकर यूज़र्स को धोखा दे रहे हैं.
इसलिए साइबर फ्रॉड से बचने के लिए भारत सरकार ने नया Digi Locker अलर्ट जारी किया है. डिजिटल इंडिया के ऑफिशियल X हैंडल से शेयर किए गए इस अलर्ट में नागरिकों को चेताया गया है कि वह सिर्फ ऑफिशियल DigiLocker ऐप ही डाउनलोड करें. साथ ही यूजर को ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी चेक करने की भी सलाह दी गई है. पोस्ट में लिखा गया है, ‘केवल असली डिजिलॉकर ऐप का यूज कर अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को प्रोटेक्ट करें. यूजर्स को मिसलीड करने के लिए ऐप स्टोर्स पर इससे मिलती-जुलती ऐप्स को सर्कुलेट किया जा रहा है. अगर आपने पहले ही कोई संदिग्ध वर्जन डाउनलोड कर लिया है तो इसे तुरंत डिलीट करें और इससे लिंक्ड अकाउंट के पासवर्ड बदल लें. इस ऐप को सरकारी वेबसाइट्स पर दिए गए ऑफिशियल लिंक से डाउनलोड करें.’
पोस्ट में चेता/वनी दी गई
पोस्ट में चेता/वनी दी गई है कि यदि किसी यूजर ने गलती से कोई संदिग्ध या फर्जी ऐप डाउनलोड कर लिया है, तो तुरंत उसे फोन से हटा दें. इसके साथ ही उस ऐप से जुड़े सभी अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलने की सलाह दी गई है. नकली ऐप आपके निजी दस्तावेज, पासवर्ड और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकती है.
सरकार के अनुसार Digi Locker ऐप का नाम बिल्कुल यही है Digi Locker. इसे National e-Governance Division ने विकसित किया गया है. इसकी आधिकारिक वेबसाइट https//www.digilocker.gov.in है ,ऐप डाउनलोड करते समय ऐप के नाम की स्पेलिंग, डेवलपर का नाम और रेटिंग को ध्यान से देखना बेहद जरूरी है. किसी भी तरह की स्पेलिंग मिस्टेक या अज्ञात डेवलपर से साव/धान रहें.
Top Tags