पूर्व DIG भुल्लर रिश्वत केस: CBI के शिकं/जे में अब न्यायिक अधिकारी

पंजाब के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर का पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया है।

बतादें भुल्लर के साथ उसका बिचौलिया  कृष्णू को भी साथ में लाया गया है।

सीबीआई ने पांच दिन का और रिमांड मांगा है।

भुल्लर और बिचौलिये कृष्णू के व्हाट्सअप चैट से बड़ा खुला/सा हुआ है।

भुल्लर और बिचौलिये कृष्णू जजों से सांठगांठ कर अदालतों के फैसलों को प्रभावित करते थे।

न्यायिक अधिकारी भी जाचं के घेरे में

इस कड़ी में सीबीआई ने चंडीगढ़ और मोहाली के दो न्यायिक अधिकारियों की पहचान की है।

वहीं पिछलें रिमांड के दौरान दोनों ने 10 IPS  और 4 IAS अफसरों के नाम उगले है।

सीबीआई की जांच में सामने आया है कि जिन दो न्यायिक अधिकारियों से भुल्लर और बिचौलिये कृष्णू के लिंक सामने आये हैं,

उनसे अपने क्लाइंट यानी जिस व्यक्ति से उसके कोर्ट केस को उसके हक में करवाने के लिए अदालत के फैसले कराये जाते थे,

उन न्यायिक अधिकारियों तक सिर्फ रिश्वत की रकम ही नहीं बल्कि उन्हें फॉरेन टूर भी कराया जाता था

सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार आज कोर्ट में सीबीआई इससे जुड़े सबूत पेश करेगी

और इसके साथ ही दोनों न्यायिक अधिकारियों से पूछताछ को लेकर कोर्ट से मंजूरी मांग सकती है।

जांच के दौरान सीबीआई को पता चला है कि भुल्लर अपने रसूख का इस्तेमाल अदालतों के फैसलों को प्रभावित करने के लिए भी करते थे।

बता दें पता चलने पर अब दोनों न्यायिक अधिकारी सीबीआई की रडार पर हैं। सीबीआई को मिली चैट जो भुल्लर और जजों के है उनकी साठगाठ के आधार पर सबूत जुटाने में लग गई है।

सीबीआई ने पटियाला और लुधियाना में भुल्लर से जुड़े ठिकानों पर छा/पे मा/रे

रेड में  मिलें सामान बरामद

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान रेड में जो सामान बरामद किया, उसमें 20.5 लाख रुपये नकदी, तीन डिजिटल डिवाइस, 7 से 8 फाइलें, 23 के करीब प्रॉपर्टी से जुड़े डॉक्यूमेंट़स और प्रॉपर्टी डीलरों के लेनदेन के रिकॉर्ड पर अपने कब्जे में लिये है।

इसके साथ ही जांचकर्ताओं ने कहा कि भुल्लर के फोन से रिकवर किए गये डेटा ने न्यायिक आदेशों को प्रभावित करने के प्रयासों और मासिक भुगतान के एक पैटर्न का खुलासा किया ।

चैट, कॉल रिकॉर्ड और फॉरेंसिक डेटा कथित तौर पर कई लोगों से जुड़े कोडेड संदेशों और लेन-देन का खुलासा करते हैं।

फिलहाल अब भुल्लर और उनसे जुडें तार जो भी छिपें हुए है उन सब का खुलासा होगा। क्योंकि अब शिकं/जा कस चुका है।