CBI ने पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ दर्ज किया संपत्ति घोटाले का केस

पंजाब के रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के बैंक खातों से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आने के बाद CBI ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया है। ये केस बुधवार को चंडीगढ़ की इंस्पेक्टर सोनल मिश्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। रिश्वत केस में पकड़े भुल्लर का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है। भुल्लर के ड्यूटी के दौरान ही करीबन 10 बार दुबई यात्रा पर जाने की चर्चा है  इसके साथ ही भुल्लर का पासपोर्ट अपने कब्जे में CBI ने पहले ही ले लिया है।

CBI के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अब तक भुल्लर के दुबई में 2 फ्लैट और कनाडा में 3 फ्लैट का पता चला है। इसके साथ ही 16 अक्टूबर को पूर्व डीआईजी के बिचौलिए कृष्णु को भी पकड़ा गया था वह अभी भी चंडीगढ़ की बुडैल जेल में बंद है। इसके साथ ही 31 अक्टूबर को भुल्लर की पेशी भी होनी है।

 

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने 16 अक्तूबर को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने अब भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। भुल्लर अभी चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल में बंद हैं। पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले के अलावा अब यह दूसरा केस दर्ज हुआ है। इससे पहले पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में पकड़े गए बिचौलिए कृष्णु शारदा को आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे नौ दिन के रिमांड पर भेज दिया है।