Bihar : मोकामा में सम्राट चौधरी और ललन सिंह पर आचार संहिता उल्लं/घन का केस

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए  आज यानी मंगलवार को प्रचार थम जाएगा.

इससे पहले कल सोमवार को नेताओं द्वारा आदर्श आचार संहिता का नियम तोडने पर पुलिस ने बड़ी कार्य/वाई की ।

पटना पुलिस ने रोड शो के दौरान नेताओं द्वारा निकाली गई रैली में गाड़ियों का काफिला लंबा होने पर आयोजकों पर मामला दर्ज किया है.

मोकामा में ललन सिंह और सम्राट चौधरी पर FIR

चर्चित मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना पुलिस ने आचार संहिता उल्लं/घन करने के आरोप में केस द/र्ज किया है.

पटना पुलिस के अनुसार, दोनों नेता केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मोकामा में रोड शो किया.

इस दौरान प्रचार में अनुमति से ज्यादा गाड़ियों की संख्या 48 थी, जिसे चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया.

जिसकी वजह से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर आचार संहिता का उल्लं/घन करने के आरो/प में केस दर्ज किया गया है।

आरोप है कि उनके रोड शो में परमिशन से अधिक गाड़ियां शामिल थीं।

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। SSP के मुताबिक, चुनाव प्रचार के आयोजकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

इसके साथ ही बगैर अनुमति वाली गाड़ियों को भी ज/ब्त किया गया है।

मोकामा में ललन सिंह ने थामी प्रचार की कमान 

मोकामा से JDU कैंडिडेट अनंत सिंह बेऊर जे/ल में हैं। ललन सिंह ने सोमवार को उनके प्रचार की कमान संभाली।

उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

दोनों प्रमुख नेता ओपन जिप्सी में सवार होकर पंडारक से मोकामा तक 30KM लंबा रोड शो किया।

रोड शो के दौरान सिर्फ 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की परमिशन थी, लेकिन दोनों के काफिले में 48 गाड़ियां शामिल हुईं।