“X से ‘मंत्री’ हटाकर अनिल विज ने बढ़ा/या सियासी तापमान

हरियाणा के सियासी गलियारों में एक नई हल/चल मच गई है जब ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से ‘मंत्री’ शब्द हटा दिया है. अब उनके नाम के साथ केवल ‘अंबाला कैंट, हरियाणा’ लिखा नजर आ रहा है. ये बदलाव बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ.

अनिल विज ने सोशल मीडिया X से मंत्रीशब्द हटाया

 इससे पहले उनके नाम के साथ ‘मंत्री हरियाणा, इंडिया’ लिखा था. इस बदलाव की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस पर जोरदार चर्चा हो रही है. ये बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब अनिल विज भाजपा के अंदर चल रहे विवादों को लेकर सुर्खियों में चल रहें हैं.बतादें 6 दिन पहले अनिल विज ने अपने X अकाउंट पर लिखा था कि “अंबाला छावनी में कुछ लोग समानांतर भाजपा चला रहे हैं, जिन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद भी प्राप्त है. पार्टी के नुकसान को देखते हुए क्या किया जाए?” इस पोस्ट के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी लेकिन अब अनिल विज ने अपने नाम से ‘मंत्री’ शब्द हटा दिया है. जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं. कि बीजेपी के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. सूत्रों के मुताबिक,  बताया जा रहा है विज की नारा/जगी का ताजा कारण भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल की मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात है.11 सितंबर को आशीष तायल ने चंडीगढ़ में सीएम से मिलकर उद्योगपतियों के मुद्दों पर चर्चा की और मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं. इसके एक दिन बाद विज ने अपने X पर अंबाला में समानांतर भाजपा चलाने वाले लोगों पर कटाक्ष किया

भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था

विज ने सीएम नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिला/फ टिप्प/णी की थी, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. नोटिस में तीन दिन में जवाब मांगा गया था, जिसका विज ने 8 पन्नों में जवाब दिया. इसके बाद विज और बड़ौली दोनों ने सार्वजनिक तौर पर इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इस विवा/द ने पार्टी के अंदर तना/व को और बढ़ा दिया. जानकारी के मुताबित स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम की लिस्ट में भी विज का नाम नहीं था, जो बाद में संशोधित किया गया. विज ने सदन में जासूसी का आरो/प लगाकर भी सुर्खियां बटोरीं, जिससे राजनीतिक हल/चल और तेज हुई. रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24