मोहाली में 3-दिवसीय ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ शुरु..दुनिया भर के कारोबारी जुटे

पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में तीन दिवसीय ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026’ आयोजित किया गया। आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सम्मेलन का शुभारंभ किया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा पंजाब की इंटरनेशनल कनेक्विटी बेहतर है . यहां निवेश के लिए के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रचर है यहां निवेश करने वाले को सरकार बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है ।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी देने वाला प्रदेश है यहां बच्चा पैदा होने के बाद अपने रोजगार के बारे में सोचता है। पंजाब में सवा लाख करोड़ का निवेश आया है इससे लगने वाली फैक्ट्रियों  में साढ़े पांच लाख रोजगार जनसेट होंगे। समिट में कई नामी कारोबारी के पहुचने की उम्मीद है  आज कई देशों के कारोबारी अभी पहुच चुके है  लेकिन कई प्रतिनिधि मीडिल इस्ट के लड़ाई के वजह से अभी नही पहुचे है।

समिट में कुल 30 बड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जा रहे है जिनकी कुल निवेश राशि लगभग रु.27,294 करोड़ है और इनसे करीब 47,067 रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है , इन सभी प्रोजेक्ट में टाटा स्टील और इंफोसिस के प्रोजेक्ट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है.

बतादे तीन दिनों तक चलने वाली समिट में  विभिन्न देशों के कारोबारी यहां पहुच रहे है। सरकार ने समिट को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य इस समिट से है कि पंजाब में निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए नौकरी के अवसर देना है जिससे पंजाब एक सशक्त रंगला पंजाब बने ।