पंजाब में बस सेवाएं सामान्य, कांट्रेक्ट वर्कर्स लौटे ड्यूटी पर

सरकार से बातचीत के बाद पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी

जिसमें हिरासत में लिए गए सदस्यों की रिहाई और बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली सुनिश्चित हुई।

बतादें संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

यूनियन का कहना है कि सरकार द्वारा भारी मात्रा में निजी बसें विभाग में उतरने से युवाओं के रोजगार संकट खड़ा हो रहा है

जिसका असर सरकारी परिवहन व्यवस्था को कमजोर कर रहा है।

इसके साथ ही विरोध करने वाले कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगा कर जेल में बंद कर दिया गया ।

वही दो दिन तक चले इस हड़ताल से पंजाब भर में बस सेवाएं प्रभावित हुईं, जिसके चलते 27 डिपो के लगभग 8,000 कर्मचारी काम पर नहीं आए।

इस व्यवधान से यात्रियों को भारी असुविधा हुई और उन्हें यात्रा के लिए निजी बसों पर निर्भर रहना पड़ा।

वही अब यूनियन के नेताओं ने सरकार और विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर के जेल में बंद साथियों की रिहाई

औऱ रिहा हुए बंद कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लिए जाने के और

मानी गई मांगों को लागू करने का भरोसा मिलने पर कांट्रेक्ट वर्कर्स के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।