आज पंजाब की राजनीति में आज बड़ा बवाल देखने को मिला, जब कपूरथला में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की गई। पंजाब के कपूरथला जिले के भुलत्थ विधानसभा से विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर भारी पुलिस टीम JCB मशीन लेकर घर पर पहुंच गई। इस दौरान विधायक के घर के पास गली में लगे एक गेट को पुलिस ने गिरा दिया ।
बताया जा रहा है कि एसएसपी गौरव तूला के निर्देश पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई और बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान इलाके में भारी तनाव का माहौल रहा। खैरा ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के उनके घर के निर्माण को गिराया गया है। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है।
वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की गई है
Top Tags