“महंगाई पर ब्रेक! GST कटौती से आम जनता को राहत”

केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी हैं,  GST दरों में ऐतिहासिक कटौती से मिडिल क्लास के चेहरे पर मुस्कान आ गई हैं, बुधवार को हुई  जीएसटी काउंसिल की  मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। 8 साल पुरानी इस व्यवस्था में कई बड़े बदलावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद काउंसिल की चेयरमैन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में जानकारी दी, जीएसटी काउंसिल ने पुराने जीएसटी रिजीम में कुछ बड़े बदलावों को मंजूरी दी। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। रोजमर्रा की कई चीजों पर जीएसटी घटा दिया गया है। छोटी कारों, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है। 22 सितंबर से नए रेट लागू होंगे,जीएसटी की दरों में बदलाव कर आम आदमी से लेकर किसान और छोटे उद्यमियों के इस्तेमाल में आने वाली सैकड़ों वस्तुओं को सस्ता कर दिया। अब जीएसटी की सिर्फ दो दरें पांच और 18 प्रतिशत होंगी। जीएसटी दरों में इस बदलाव से ब्रेड, पराठा और दूध से लेकर एसी और कार तक सस्ते होंगे। पिछले एक साल से लंबित स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

आइए हम आपको बताते हैं कि GST रिजीम में हुए क्रांतिकारी बदलाव में बड़ी बातें क्या क्या हैं-

ऑटो शेयरों में काफी तेजी ऑटो स्टॉक्स में आज काफी तेजी दिख रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, हीरो मोटो और आयशर मोटर्स में 8% तेजी आई है। जीएसटी काउंसिल ने ऑटो सेक्टर के सभी प्रमुख सेगमेंट्स पर जीएसटी की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी है।

 मोटरसाइकिल होंगी सस्ती जीएसटी काउंसिल ने 350 सीसी क्षमता तक की मोटरसाइकिल पर जीएसटी में कटौती की है। पहले इन पर 28 फीसदी टैक्स लगता था जिसे अब घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।

मोबाइल फोन सस्ते होंगे या महंगे मोबाइल पर जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस पर 18% जीएसटी को बरकरार रखा गया है। इंडस्ट्री लंबे समय से इस पर जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी करने की मांग कर रही थी लेकिन जीएसटी काउंसिल ने इसे नहीं माना।

 साबुन, शैम्पू, आइसक्रीम से लेकर शेविंग क्रीम पर जीएसटी घटा आइसक्रीम पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। लंबे समय से इंडस्ट्री इसकी डिमांड कर रही थी। इसी तरह हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, टॉयलेट बार सोप, टूथ ब्रश और शेविंग क्रीम पर भी जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है।

 होटल रूम पर जीएसटी में कमी  7500 रुपये से कम किराए वाले होटल रूम पर जीएसटी की दरों में कमी की गई है। पहले इस पर 12 फीसदी जीएसटी लगता था जिसे घटाकर अब 5 फीसदी कर दिया गया है। इससे बजट और मिड हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट का रेवेन्यू 7 से 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

जीएसटी सुधारों को शेयर बाजार का सलाम जीएसटी सुधारों से शेयर बाजार में गजब की तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक की तेजी आई है। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 575.51 अंक यानी 0.71% तेजी के साथ 81,143.22 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 154.95 अंक यानी 0.63% की तेजी के साथ 24,870 अंक पर था।

ब्यूटी और फिजिकल हेल्थ सेवाओं पर जीएसटी दर हेल्थ क्लब, सैलून, नाई, फिटनेस सेंटर, योग जैसे ब्यूटी और शारीरिक स्वास्थ्य सेवाओं पर बिना आईटीसी के 5% की दर से जीएसटी लगेगा.

पहले इन सेवाओं पर 18% जीएसटी लगता था.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया जीएसटी रेट में ये बदलाव 22 सितंबर से लागू  होने के बाद 175 से अधिक आइटम सस्ते हो जाएंगे. रिपोर्ट न्यूज पीडिया24