23 जनवरी को रिलीज होगी ‘Border 2’, गाने ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शको में खासा उत्साह है, दर्शक इस फिल्म का  इंतजार कर रहे है। ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. सनी देओल स्टारर ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड गाना ‘घर कब आओगे’ आज रिलीज हो गया है। हालांकि, अभी मेकर्स ने सिर्फ गाने का ऑडियो जारी किया है।

वही गाने का वीडियो वर्जन शाम को रिलीज किया जाएगा। इस गाने की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालाकि वरुण धवन  ने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने की शूटिंग की कई झलकियां दिखाईं. आज इस गाने को जैसलमेर में भव्य तरीके से रिलीज किया जा रहा है

फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं’ का घर कब आओगे’ री-क्रिएटेड वर्जन है। जिसे उसी धुन के साथ नए अंदाज और लिरिक्स में पेश किया गया है। इस नए वर्जन को मनोज मुंतशिर ने लिखा है। जबकि संगीत मिथुन का है। इस बार गाने में दो नहीं बल्कि चार गायकों की आवाज है। इस बारे गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। इन चारों की आवाज में इस गाने को सुनकर फैंस उत्साहित हैं।

23 जनवरी को रिलीज होगी मूवी

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर की शूटिंग इसी सीमावर्ती इलाकों में हुई थी.  जैसलमेर का नाम बॉर्डर फिल्म से शुरू से ही जुड़ा रहा है. आज करीब 3 दशक के बाद उसी जगह बॉर्डर-2 के गीत की लॉन्चिंग भी खास हो रही . ‘बॉर्डर-2’ मूवी 23 जनवरी को रिलीज होगी.