बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, धुरंधर को पछाड़ा

1997 में धूम मचाने वाली फिल्म बॉर्डर ने खूम धमाल मचाया और सुपर हिट के नंबर में आई। इसके बाद फैंस को लंबे समय से बॉर्डर 2 के रिलीज का इंतजार था. अब सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 फिल्म के रिलीज के बाद फैंस में अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है ‘बॉर्डर 2’ फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है.. जेपी दत्ता की मचअवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया.मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है,फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया.

फिल्म में सनी पाजी के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन को फैंस ने काफी पसंद किया गया है और सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म की तारीफें की है. बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई के आंकड़े अब सामने आ गए हैं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया  जिसके मुताबिक बॉर्डर 2 ने छावा और धुरंधर को पछाड़ दिया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ , जिसमें फैंस फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के पोस्टर पर सनी देओल को दूध चढ़ा रहे हैं, फूल माला चढ़ा रहे हैं. वह एक्टर को दूध से नहला रहे हैं पहले दिन ही  इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमा घरों में पहुंचे।