जालंधर के 3 नामी स्कूलों को ब/म से उड़ाने की ध/मकी

जालंधर में KMV  स्कूल की प्रिंसिपल को स्कूल को बम से उड़ाने की ध/मकी मिलने का सन/सनी/खेज मामला सामने आया है। बता दें जालंधऱ के 3 नामी स्कूलों को ब/म से उड़ाने की धम/की मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद तुरंत स्कूल को खाली करवा दिया गया, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, धम/की मिलने की सूचना प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसर की सुरक्षा घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। एहतियातन छात्रों को समय से पहले छुट्टी देकर अभिभावकों को बच्चों को लेने के लिए बुलाया गया। ।

 

अभिभावकों ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सूचना दी गई कि इमरजेंसी के कारण छुट्टी कर दी गई है और वे बच्चों को तुरंत ले जाएं, जबकि सामान्य तौर पर छुट्टी का समय दोपहर 2:30 बजे होता है। मौके पर पहुंचे एसीपी ने बताया कि प्रिंसिपल को ई-मेल के जरिए स्कूल को ब/म से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य स्कूलों को भी इसी तरह के मेल मिलने की सूचना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम भी मौके पर पहुंच गई है और धम/की भेजने वाले की पहचान के लिए जांच जारी है।

KMV, सेंट जोसेफ और IV वर्ल्ड स्कूल को ब/म से उड़ाने की धमकी मिली है।

 

बता दें कि, 12 दिसंबर शुक्रवार को अमृतसर में भी स्कूलों को धम/की भरा ईमेल मिला। जिसके बाद इलाके के कई नामी स्कूलों को अचानक खाली करवाना पड़ा। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के कई स्कूलों को ऐसे ईमेल मिले हैं। हर स्कूल में एक गजेटेड अधिकारी की तैनाती की गई है ।