PM मोदी के विजिट से पहले जालंधर में मिली ब/म की ध/मकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर स्थित डेरा सच्चखंड बल्लां आ रहे हैं। पीएम के दौरे को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वहीं पीएम मोदी के आने से एक दिन पहले कई स्कूलों को धमकी भरी ई मेल भेजी गई है।  हांलाकि आज गुरु रविदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा के कारण जालंधऱ के स्कूलों में छुट्टी है। जालंधर के तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली है।

ईमेल में पीएम मोदी को दुश्मन बताया गया

ई मेल में डेरा बल्लां क्षेत्र में PM मोदी के दौरे के दौरान धमाके की चेतावनी दी गई है। धमकी में खालिस्तानियों द्वारा पीएम को दुश्मन बताया गया है। स्कूल प्रशासन की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं धमकी भरे मेल में लिखा गया कि खालिस्तानियों का डेरे से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री उनके दुश्मन हैं। ईमेल में लिखा है मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा।

जैसे ही स्कूल प्रशासन को मेल की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस विभागों को सूचित किया। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और हालात पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस के किसी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।