पंचकूला/ कालका मार्च 17: युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राजकीय महाविद्यालय कालका में कल 18 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन युवा रेड क्रॉस सोसायटी और श्री शिव कावड़ महासंघ के संयोजन से किया जा रहा है।
इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर गीता सुखीजा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस पुनीत कार्य में योगदान देने का आह्वान किया।
Top Tags