चंडीगढ़ स्कूल और दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर ब/म की ध/मकी..पुलिस सतर्क

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और शहर के छह स्कूलों को एक बार फिर ब/म से उड़ाने की ध/मकी मिली है। आज चंडीगढ़ और अमृतसर के स्कूल प्रबंधकों को मिलें थ्रेट मेल के बाद स्कूलों में हडकंप मच गया।  ईमेल के बाद सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन विद्यालय में द/हशत फैल गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बम स्कॉड और जांच टीमों को मौके पर भेजा।

बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम स्कूल परिसरों की छानबीन में जुटा। पुलिस ने तुरंत स्कूल परिसर खाली करवाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। साइबर विशेषज्ञ ईमेल ट्रेस कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी परिसर से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन चारो तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।अमृतसर के स्कूलों में मिले थ्रेट मेल में स्कूलों के साथ कई ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है इस धमकी में अमृतसर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के धमाके की भी बात लिखी है।

थ्रेट मेल के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि चंडीगढ़ के स्कूलों को दोपहर 1:11 बजे और पंजाब सचिवालय को 3:11 बजे उड़ाया जाएगा।

धमकी में लिखा गया

इसमें लिखा गया कि “अपने बच्चे बचाओ” और हरदीप सिंह निज्जर को इंसाफ दिलाने की बात कही गई। मेल में अगले दो दिन शहर में ब/म ब्ला/स्ट होने का दावा भी किया गया। साथ ही कनाडा पेंशन प्लान फंड को वापस कनाडा ले जाने और देश के टुकड़े होने जैसी बातें लिखी गईं।”

धमकी मिलने के बाद कुंदन इंटरनेशनल, चंडीगढ़ माउंट कार्मल, बनियन ट्री, सांपिस स्कूल और मनीमाजरा के गुरुकुल भवन स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों में सतर्कता बढ़ा दी गई। एक स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन बच्चों की छुट्टी कर अभिभावकों को बुला लिया। मैसेज मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर ले गए।