बीजेपी ने 19 मार्च को आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए.
भारतीय जनता पार्टी ने गोवा की 21- पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है.
BJP की ओर से जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चारंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे और श्रीनिवास टी दासकरियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 मार्च है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को की जाएगी.
उम्मीदवार 26 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं.

Top Tags