राज्यसभा चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए छह राज्यों से 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।

पार्टी ने फिलहाल 37 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए शुरुआती चरण में 9 नामों का ऐलान किया है. इस सूची में कई राज्यों से अहम नेताओं को मौका दिया गया है

वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी इस लिस्ट में है. उन्हें बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. नितिन नवीन के अलावा बिहार से शिवेश कुमार का भी नाम है.

सूची के अुनसार, असम से 2 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है। असम से पार्टी ने तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को उम्मीदवार बनाया है,

हरियाणा से संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया  गया है।

ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमावर को टिकट दिया है

पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा के नाम का ऐलान किया गया है।

राहुल सिन्हा राज्य बीजेपी के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत है।

हालांकि पार्टी ने अभी महाराष्ट्र के उम्मीदवारों का नाम का ऐलान नहीं किया है।

लिहाजा राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है