शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद आज नाभा जेल से बाहर आ गए।
कल सुप्रिम कोर्ट ने उनको जमानत देने की घोषणा की थी जिसके बाद सुबह से ही उनके समर्थक जेल के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे
औऱ बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे तभी सफ़ेद कुर्ता-पायजामा और नीली पगड़ी पहने मजीठिया जेल से बाहर आए।
इस मौके पर समर्थकों ने पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया।
उनकी पत्नी गनीव कौर मजीठिया उन्हें लेने पहुंचीं। उन्होंने अपने समर्थकों की ओर हाथ बढ़ाकर उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने गुरु साहिब को धन्यवाद दिया।
इस दौरान मजीठिया सब समर्थकों के गले लगें ।
बिक्रम मजीठिया आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में करीब सात महीने से नाभा जेल में बंद थे।
Top Tags