“बिहार एग्जिट पोल: NDA को बड़ी जीत का संकेत, समर्थक जश्न में”

बिहार मतदान चुनाव ने इस बार नया कीतिर्मान हासिल किया है, अब बिहार में मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजों का इंतजार है. NDA समर्थक एग्जिट पोल रिजल्ट से खुश हो कर लड्डू बना रहे हैं, वही समर्थकों का कहना है कि मोदी-नीतीश का जादू बिहार में चला है. महिलाओं ने खुलकर वोट दिया है. आज हम उसी खुशी में लड्डू बना रहे हैं. समर्थकों ने यह भी कहा कि वे आश्वस्त हैं कि काउंटिंग के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान

एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर लोकतंत्र की ताकत को साबित कर दिया है मै बिहार के हर नागरिक का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने PM मोदी और CM नीतिश कुमार की डबल इंजन की सरकार पर भरोसा जताया औऱ विकास की रफ्तार को आगे बढाने का मौका दिया. चुनाव के बाद एक के बाद एक बयान सभी पार्टियों के आ रहें है। पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा कि बीजेपी उनकी पीठ में कभी भी खंजर घोंप सकती है. इसलिए नीतीश कुमार चाहें तो महागठबंधन में उनका हमेशा स्वागत है.

एग्जिट पोल में राजग को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी

बिहार में CM नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं। बिहार में मतदान संपन्न होने के बाद सभी सर्वेक्षण एजेंसियों के एग्जिट पोल में राजग को बड़ी जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप वैशाली जिले के महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। सर्वेक्षणकर्ताओं के अनुसार, वह पीछे चल रहे हैं क्योंकि महागठबंधन इस विधानसभा सीट पर आगे चल रहा है, जहां राजद के मौजूदा विधायक मुकेश रौशन चुनाव लड़ रहे हैं।

तेजस्वी यादव का बयान

तेजस्वी यादव का बयान है अब NDA वोटों की गिनती के दिन मतगणना को स्लो कराएंगे। काउंटिंग को धीमा कराएंगे। ये दिल्ली ब्लास्ट पर कुछ नहीं करेंगे लेकिन लोकतंत्र की हत्या करेंगे। पिछली बार भी 2020 के चुनाव में बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया था, लेकिन तब बेईमानी की गई थी। इस बार के वोटिंग से महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। लेकिन ये काउंटिंग स्लो करा कर बेई/मानी की कोशिश करेंगे। लेकिन इस बार चाहे हमारे लोगों को कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, लेकिन हमलोग वोट चो/री नहीं होने देंगे। बिहार लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र को हम यहां से मिटने नहीं देंगे।