Bihar : सहरसा और कटिहार से PM मोदी का मेगा पावर शो, कोसी-सीमांचल में गूंजेगी मोदी की हुंकार

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार प्रचार अभियान जारी है

PM मोदी आज भी राज्य में दो बड़ी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी आज कोसी सीमांचल में जनसभा करेगे।

इस दौरान पीएम मोदी दो जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रो के NDA प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेगें।

बिहार में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होना है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा,

सिर्फ दो दिन बाकी हैं पहले चरण की वोटिंग के लिए, जहां 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। NDA ने पूरी ताकत झोंक दी है

जिसके लिए चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से हो रहा है। पहले चरण का चुनाव प्रचार अब अंतिम दौर में है।

ऐसे में सभी दलों के तमाम स्टार प्रचारक चुनावी सभाओं में जान झोंक दे रहे हैं।

वही चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री  सुबह 11 बजे सहरसा पहुंचेंगे और पीएम मोदी का पहला संबोधन सहरसा जिले के पटेल मैदान में होगा.

वह यहां दोपहर 1:45 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे.  दोनों जगहों पर सुरक्षा और जनसमूह की तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी कर ली गई हैं।

 जहां वह NDA उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. इसके बाद, PM मोदी कटिहार जिले के लिए रवाना होंगे,

जहां वह दोपहर 3:30 बजे दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

सहरसा में प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए के सभी प्रमुख नेता मंच साझा करेंगे ।

यहां मंच पर सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिलों की 13 विधानसभा सीटों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सुपौल, पिपरा, निर्मली, त्रिवेणीगंज और मरौना।

इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा और कांटे का मुकाबला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सभा न केवल एनडीए के प्रचार का सबसे बड़ा पावर शो मानी जा रही है,

बल्कि यह तय करेगी कि क्या मोदी मैजिक सीमांचल में भी उतना ही असरदार साबित होगा जितना पिछली बार हुआ था।