Bihar elections 2025 : पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार थमा, तेजस्वी यादव ने किया वादों की झड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है।

6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होनी है। ऐसे में आज का  दिन सभी पार्टियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है

क्योंकि शाम को चुनाव आयोग की गाइडलाइन के तहत प्रचार बंद हो जाएगा।

महागठबंधन के सीएम चेहरे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की

और कई बड़े चुनावी वादे किए। तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को ₹30 हजार दिया जाएगा।

मकर संक्रांति के दिन ₹30 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर

तेजस्वी ने कहा- मकर संक्रांति के दिन, 14 जनवरी को, पूरे साल भर का ₹30 हजार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे।

महिलाओं को 5 साल के दौरान कुल डेढ़ लाख मिलेंगे। तेजस्वी ने कहा कि राज्य की जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें ₹30,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

बतादें बिहार विधानसभा के पहले चरण के 121 विधानसभा क्षेत्रों में आज मंगलवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

ये सीटें 18 जिलों में हैं। इनमें मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं। यहां 6 नवंबर को वोटिंग होगी।

तेजस्वी ने घोषणा की कि  हमारी सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारी, चाहे वे पुलिस हों, स्वास्थ्यकर्मी हों या शिक्षक हों,

उनका ट्रांसफर और पोस्टिंग उनके होम कैडर के 70 किलोमीटर के दायरे में ही होगी।

तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि राज्य के सभी PACS और व्यापार मंडल अध्यक्षों को जन प्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बयान किया कि किसानों को धान पर ₹300 प्रति क्विंटल और गेहूं पर ₹400 प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। वर्तमान में राज्य सरकार 55 पैसे प्रति यूनिट वसूलती है, जिसे महागठबंधन पूरी तरह समाप्त करेगा।

मीसा भारती का बयान

वही राजद नेता और लालू की बेटी मीसा भारती ने मंगलवार को पटना में कहा- “हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है,

तेजस्वी को बिहार के बेरोजगार भाइयों का समर्थन मिल रहा है क्योंकि हम उनके मुद्दों पर चुनाव में जा रहे हैं। हम युवा, महिला, महंगाई और नौकरी की बात कर रहे हैं।

मीसा ने कहा- 2005 से डबल इंजन की सरकार है। बिहार की दुर्दशा सबने देखी है, बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद न फैक्ट्री है,

न रोजगार का साधन, पलायन सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री भरी मंच से कट्टे की बात करते हैं, जबकि तेजस्वी नौकरी, सिंचाई, पढ़ाई, दवाई और कमाई की बात करते हैं।

खेसारी लाल यादव का बयान

इसके साथ ही सारण जिलें की छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार और अभिनेता खेसारी लाल यादव ने कहा कि NDA के नेताओं को बिहार में जंगलराज की बातें छोड़कर अपने कामों को बताना चाहिए

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ को छपरा आकर व्यापारियों की समस्याओं को समझना चाहिए उन्होंने कहा कि तभी जनता यह तय कर पाएगी कि सरकार क्यों बदलनी है।