बिहार की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।
आज सुबह से ही मतगणना चालू है,
अभी तक के रुझानों में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है, बिहार में फिर से नितिश कुमार का आना तय हो चुका है।
वहीं NDA 205 और महागठबंधन 31 सीटों पर आगे है। इसको देखते हुए नितिश कुमार की फिर से वापसी होने के आसार है।
वही सोशल मीडिया पर JDU ने पोस्ट किया नीतीश CM थे और रहेंगे 20 मीनट बाद पोस्ट कर डिलीट कर दिया है। बतादें राज्य में 1951 के बाद इस बार सबसे ज़्यादा 67.13% मतदान हुआ है.
यह पिछले विधानसभा चुनाव से 9.6% ज़्यादा है. इस बार के मतदान की ख़ास बात यह भी रही कि इसमें पुरुषों की हिस्सेदारी 62.98% थी और महिलाओं की 71.78 फ़ीसदी थी।
JDU इस बार 75+ पर आगे
JDU इस बार 75+ पर आगे है। मतलब साफ तय है नितिश कुमार फिर से 10 वीं बार CM पद की शपथ ले सकते है।
चुनाव आयोग के रुझानों में BJP को 91 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है.
फाइनल नतीजे भी लगभग इसके आसपास ही रहेंगे. वहीं, अगर इसमें चिराग पासवान की 22 सीटों पर बढ़त, HAM की 5 और RLM की 4 सीटें जोड़ दी जाएं,
तो NDA का बहुमत का आंकड़ा यानी 205 सीटें पहुंच रहा है। इसी के साथ बिहार में एक बार फिर NDA की सरकार बनती दिख रही है ,
संजय सरावगी और डॉ प्रेम कुमार जीते
दरभंगा से मंत्री संजय सरावगी 23 हजार वोट से औऱ गया टाउन से मंत्री डॉ प्रेम कुमार 20 हजार वोट से जीत हासिल कर चुके है अभी इसका औपचारिक ऐलान बाकी है।
वहीं तेजस्वी यादव राधोपुर से पीछे चल रहें है उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी महुआ सीट से पीछे चल रहें है।
Top Tags