बिहार चुनावी रण: PM मोदी औरंगाबाद व कैमूर में करेंगे दो जनसभाएं”

कल बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ जिसमें भारी मात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसे देख कर लग रहा कि अब बिहार की जनता खुद अपना CM चुनने के लिए तैयार है इस बार कोई कोताही जनता बर्दा/श्त नही करेगी। वही अब बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को है। इसके लिए अब तेजी से प्रचार शुरू हो चुका है। इसी के लिए पीएम मोदी आज एक बार फिर बिहार की जनता को साधने के लिए आ रहे हैं। पहले चरण में जबरदस्त मतदान के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियां जोरों पर हैं.

मगध की 26 विधानसभा सीटों के NDA उम्मीदवारों को संबोधित करेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है. वहीं बिहार की जनता ने पहले चरण में बंपर वोटिंग करके सभी उम्मीदवारों को बता दिया है कि इस बार बिहार की जनता अपना CM चुनने के लिए कितनी एक्टिव है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, शुक्रवार को औरंगाबाद और कैमूर में जनसभाएं करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो आज सुबह 11 बजे औरंगाबाद पहुंचेंगे और फिर देव मोड़ मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि वो वहां से मगध की 26 विधानसभा सीटों के एनडीए उम्मीदवारों को संबोधित करेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मंच साझा करेंगे.

रैली में दो लाख से ज़्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों के अलावा, गया जिले की चार विधानसभा सीटों के एनडीए उम्मीदवार भी पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे. इतना ही नहीं बल्कि इस रैली में दो लाख से ज़्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने इस बात की जानकारी दी है कि पीएम मोदी सुबह 11 बजे रैली स्थल पर जाएंगे. वहीं यहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह और कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहेंगे.

PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

बतादें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के लिए बिगुल बज चुका है। पीएम मोदी  भी इसी कड़ी में फिर से बिहार का रुख कर चुके हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा।’ इसके अलावा आज से विपक्ष से राहुल गांधी समेत बाकी नेताओं की भी रैलियां शुरू हो रही हैं।