Bihar Election 2025 : 30 अक्टूबर को NDA जारी करेगा घोषणा पत्र

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ 8 दिन शेष हैं. ऐसे में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत चुनावी मैदान में झोंक दी है। जगह जगह रैली और जनसभाओं का आयोजन करके सभी पार्टीयां जनता को साधने के लिए तैयार है। आगामी बिहार चुनाव को देखते हुए NDA 30 अक्टूबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. इस दौरान कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबर है. बिहार में चुनावी प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. रैली और जनसभाओं के बीच अब जनता को रिझाने के लिए वादों का दौर शुरू हो गया है. महागठबंधन आज शाम अपना घोषणा पत्र जारी करेगा. इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने विजन को सामने रखा और एनडीए पर निशाना साधा है.

 

बतादें बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा. पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.

 

महागठबंधन आज शाम घोषणा पत्र करेगा जारी

इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने विजन को सामने रखा और एनडीए पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के पास मुख्यमंत्री का चेहरा तय है, लेकिन एनडीए अभी तक ये नहीं बता पा रहा कि उनका चेहरा कौन होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल में तेजस्वी सरकार क्या काम करेगी, इसका पूरा रोडमैप इस घोषणा पत्र में शामिल है. आरजेडी नेता ने इसे ‘तेजस्वी प्रण पत्र’ बताते हुए कहा कि ये सिर्फ वादों का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का दस्तावेज है.

बदलाव के मूड में है बिहार की जनता: तेजस्वी यादव

पटना में  बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘आज हम चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं और हमें बिहार में हर जगह जाना है और इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है। जो लोग रोजी-रोटी के लिए बिहार से पलायन कर गए थे, जो रोजी-रोटी के लिए बाहर गए थे, आपने देखा होगा कि छठ में वे कैसे वापस लौटे..यह देखकर दिल टूट गया. रेल मंत्री ने 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की थी, लेकिन आपने देखा कि कैसे हमारे भाई-बहन ट्रेनों में भरकर आए. लोग ट्रेनों में ठूंस-ठूंस कर आए. ये स्पेशल ट्रेनें कहां गईं? इन लोगों ने बिहार की जनता को सिर्फ़ धोखा दिया है ।अब यह नहीं चलेगा.’ उन्होंने SIR के दूसरे चरण पर बोलते हुए कहा, ‘ये तो करना ही था, ये तो पहले ही कह चुके थे.