“शाहरुख, रानी और विक्रांत के करियर की बड़ी जीत, मिला नेशनल अवॉर्ड”

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स आयोजित हुआ। शाहरुख खान, विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। भारत सरकार की तरफ से सिनेमा की दुनिया में योगदान के लिए साउथ स्टार मोहनलाल को फिल्म जगत में योगदान के लिए सर्वोच्च दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शॉल पहनाई और गोल्डन लोटस अवॉर्ड दिया। इस दौरान मोहनलाल को स्टैंडिंग ओवेशन मिला।

शाहरुख खान को 33 साल के करियर में पहला बेस्ट एक्टर जवान फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला और विक्रांत मैसी को फिल्म 12वीं फेल के लिए अवॉर्ड  दिया गया है। रानी मुखर्जी को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। करण जौहर भी अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए समारोह में मौजूद थे। बतादें मंच पर पहुंचे शाहरुख खान ने हाथ जोड़कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन किया। अवॉर्ड लेते हुए वो भावुक नजर आए, ये शाहरुख, विक्रांत और रानी तीनों के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।

 

शाहरुख की बेटी सुहाना ने की भावुक पोस्ट

सुहाना खान ने शाहरुख  खान की सिल्वर लोटस अवॉर्ड पहने हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘आप हमेशा कहते थे कि सिल्वर कभी जीता नहीं जाता, गोल्ड ही खोया जाता है, लेकिन यह सिल्वर तो हमारे लिए गोल्ड है। आपको यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करते हुए देखकर हमारे दिल भर आए हैं। बधाई हो पापा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।’

 

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड

इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने चलेया के लिए शिल्पा राव को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके अलावा फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने ढिंढोरा बाजे रे के लिए वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड मिला है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24