भगवत सिंह मान सरकार की नीतियों के कारण राज्य में खेलों के लिए समर्थ वातावरण बना: विधायक कुलवंत सिंह

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 20 अगस्त: विधायक कुलवंत सिंह ने आज यहां कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से सहायक माहौल तैयार किया गया है। अब खिलाड़ियों को सभी आवश्यक साधन और मार्गदर्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने के कारण वे खेलों के प्रति और अधिक रुचि लेने लगे हैं।वे सेक्टर-79 में आम आदमी पार्टी कार्यालय में प्रेस से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने गांव गीगेमाजरा में 25 अगस्त (सोमवार) को मेला बाबा गोसाई वाला कार्यक्रम के तहत होने वाले कुश्ती दंगल का पोस्टर जारी किया।विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से न केवल नकद पुरस्कार दिए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें स्थायी रोजगार भी प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे अधिक समय खेल मैदानों में बिताकर पंजाब का नाम रोशन कर सकें।इस मौके पर सरपंच सतनाम सिंह ने कहा कि मेला बाबा गोसाई वाला और दंगल गांव के लोगों द्वारा पारस्परिक भाईचारे के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह समाना सहित गुरदीप सिंह, हरविंदर सिंह, युधवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, संदीप सिंह और कई अन्य गांव के लोग मौजूद थे