पंजाब दौरे से पहले अमित शाह ने कहा-पंजाब में कानून-व्यवस्था नदारद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पंजाब दौरे पर आ रहें है। इस दौरान वे मोगा जिले में आयोजित BJP की बदलाव रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर भीड़ जुटनी शुरु हो गई है। करीब 1 लाख की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह रैली राज्य में विकास, सुशासन और नई राजनीतिक दिशा का दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।

वही अमित शाह ने पंजाब पहुंचने से पहले उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि रिमोट कंट्रोल वाली ‘आप-दा सरकार’ में राज्य से कानून व्यवस्था और विकास दोनों ही नदारद हैं।

सोशल मीडिया पर साधा निशाना

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है। उन्होंने लिखा कि जवानों, किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को ‘आप-दा सरकार’ ने करप्शन, ड्र/ग्स और अप/राध में डुबो दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “रिमोट कंट्रोल वाली आप-दा सरकार में पंजाब से लॉ एंड ऑर्डर और विकास नदारद हैं।” आज मोगा में पंजाब के बहनों भाईयों के साथ संवाद के लिए उत्सुक हूं।”

बतादें करीब सभी पार्टियां अपने चुनावी मुहिम की शुरुआत मोगा के किल्ली चाहलां से शुरु कर रही है जिसमें आम आदमी ने यही से अपनी चुनावी मुहीम की शुरुआत की थी अकाली दल ने इसे अपना फेवरेट जगह मानती है अब बीजेपी ने भी यही जगह को अपनी चुनावी मुहीम के लिए शुरु का फैसला लिया है।