दशहरे से पहले दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह-सुबह मौसम बहुत ही  खुशनुमा हो गया लोगों को भी/षण गर्मी और चिपचिपी उमस से बड़ी राहत मिली है। बतादें  दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को आखिरकार गर्मी और उमस से रा/हत मिल गई है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में घने बादल छा गए, जिससे वातावरण सुहावना हो गया। मौसम में यह बदलाव दशहरे से ठीक पहले देखने को मिला है, जिससे लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ।

 

इसके साथ साथ कई जगहों पर तो दिन में ही इतना अंधेरा छा गया कि सुबह होते हुए भी रात जैसा माहौल बन गया। कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है। नवरात्री का समय चल रहा है और मंगलवार को हुए इस बदलाव से  घूमने जाने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है। अब लोग थोड़ी राहत के साथ पंडालों में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

 

वही IMD  ने जानकारी दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सामान्यत: बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबादी होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 74% रहा। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया24