नवंबर का महीना आम नागरिकों के लिए कई बड़े और नए बदलाव लेकर आया है
जो नागरिकों के लिए सुविधाजनक है। बैंकिंग, गैस, आधार, फास्टैग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ अहम नियम आज से लागू हो गए हैं।
इन परिवर्तनों का सीधा असर लोगों की जेब और सुविधाओं पर पड़ेगा।
आइए जानते हैं, इस महीने के बड़े बदलाव जिससे आप लाभान्वित हो सकते है।
इसमें बैंक नॉमिनेशन के नियमों में बदलाव से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी और फास्टैग के नए नियम शामिल है।
यही नहीं, 4 नवंबर से चैट जीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन भारतीय यूजर्स को फ्री में मिलेगा।
इसमें बैंक नॉमिनेशन के नियमों में बदलाव से लेकर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी और फास्टैग के नए नियम शामिल है।
यही नहीं, 4 नवंबर से चैट जीपीटी गो का सब्सक्रिप्शन भारतीय यूजर्स को फ्री में मिलेगा।
कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता
नवंबर की शुरुआत में राहत भरी खबर—कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹6.50 तक सस्ते हो गए हैं।
दरअसल, देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज से बदलाव हुआ है।
तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई है। यह सिलेंडर 5 रुपए सस्ता हुआ है।
नई कीमत 1 नवंबर यानी आज से लागू हो चुकी है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की रिवाइज्ड कीमत दिल्ली में 1590.50 रुपए हो गई है
जो पहले 1595.50 रुपए थी। कोलकाता में ₹1694 और चेन्नई में ₹1750 में मिलेगा। हालांकि रसोई गैस सिलेंडर या 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ है।
बैंक खाते में अब चार नॉमिनी
अब किसी भी बैंक खाते में एक की जगह चार नॉमिनी जोड़े जा सकेंगे।
यह भी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा। नए नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो गए हैं।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस बदलाव से बैंकिंग क्लेम और उत्तराधिकार की प्रोसेस आसान और पारदर्शी बनेगी।
नॉमिनी को कभी भी बदला या रद्द किया जा सकेगा। इसके साथ ही अकाउंट होल्डर कभी भी नॉमिनी को बदल या हटा सकता है।
फास्टैग के दो नए नियम लागू
जिन गाड़ियों के फास्टैग में अभी तक जरूरी KYV (Know Your Vehicle) सत्यापन नहीं हुआ है, वो डीएक्टिवेट हो सकते हैं।
लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया बैंकों से रिमाइंडर भेजकर ग्रेस पीरियड दे रही है, ताकि सर्विस तुरंत बंद न हो।
वहीं अब यूजर्स को केवाईसी के लिए सिर्फ नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो अपलोड करनी होगी। साइड फोटो की जरूरत नहीं है।
इससे वेरिफिकेशन प्रक्रिया आसान होगी। इसके साथ ही फास्टैग से जुड़ा दूसरा बदलाव नया टोल पेनल्टी सिस्टम से जुड़ा है।
ये 15 नवंबर से लागू हो रहा है। फास्टैग के बिना गाड़ियों के लिए यूपीआई से पेमेंट करने वालों को 1.25 गुना स्टैंडर्ड टोल फीस देनी पड़ेगी। अगर कैश से पेमेंट करते हैं तो पहले की तरह दोगुना चार्ज लगेगा।
बच्चों का फ्री में आधार होगा अपडेट
UIDAI ने बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लगने वाला ₹125 का शुल्क एक साल के लिए माफ कर दिया है।
ये एक साल तक मुफ्त रहेगा। बड़ों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर अपडेट करने का खर्च 75 रुपए है।
फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपए लगेंगे।
बिना कोई डॉक्यूमेंट जमा किए पता, जन्मतिथि या नाम भी आनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य
केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनभोगियों को 30 नवंबर तक अपना ‘लाइफ सर्टिफिकेट’ जमा करना जरूरी है।
जो NPS से UPS में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी यही समयसीमा दी गई है। इसके साथ ही सख्त नियम ये है सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर पेंशन रोक दी जाएगी।
Top Tags