T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें ICC पुरुष टी 20 विश्व कप 2026 के दौरान भारत में होने वाले बांग्लादेश के मैचों को श्रीलंका स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया था। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट के लिए भारत आना होगा, वरना उसे अंक गंवाने पड़ सकते हैं. ये फैसला आईसीसी और बीसीसी के बीच हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया.
रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को आईसीसी और बीसीबी के बीच वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें ‘सुरक्षा चिंताओं’ के आधार पर मैच स्थान बदलने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया। हालांकि, इस बैठक के नतीजों पर अभी तक आईसीसी या बीसीबी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
भारत में बांग्लादेश के तय मुकाबले
बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में करेगा। इसके बाद 9 फरवरी को इटली से और फिर 2022 के चैंपियन इंग्लैंड से भी कोलकाता में ही मुकाबला प्रस्तावित है। इसके बाद टीम मुंबई जाकर नेपाल के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 7 फरवरी को पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में होगा। T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप- सी में रखा गया है। वही भारत पाकिस्तान मैच भी श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। दोनो देशो में उपजे विवादों के कारण दोनो देशों की टीमें एक दूसरे के देश में क्रिकेट नही खेलती है।
Top Tags