बी सुदर्शन रेड्डी vs सीपी राधाकृष्णन, इंडिया गठबंधन ने उतारा अपना उम्मीदवार

भाजपा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारा है, वही आज विपक्षी इंडिया गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया है. आपको बतादे बी सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, गुवाहाटी हाईकोर्ट, और सुप्रीम कोर्ट में जज रहे है और 2013 में गोवा के पहले लोकायुक्त बने थे. कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि गठबंधन ने सर्वसम्मति से उनका नाम चुना है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इसका ऐलान किया,. अब बी सुदर्शन रेड्डी का सीधा मुकाबला एनडीए गठबंधन के सीपी राधाकृष्णन से होगा. इंडिया गठबंधन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर सुदर्शन रेड्डी के नाम का ऐलान किया. कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि सभी पार्टियों ने सहमति से उनके नाम का चुनाव किया है,