अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंधे

क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार बल्लेबाजी को लेकर सचिन ने बहुत सुर्खिया बटोरी है अब आज उनके बेटे की शादी ने खूब वहवाई लूटी है बतादें मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए,

इस शादी में नामी हस्तीयां शामिल हुई । अर्जुन तेंदुलकर की शादी में कई पूर्व क्रिकेटर पहुंचे, जिसमें रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, इरफ़ान पठान, यूसुफ पठान और अजीत अगरकर शामिल हुए. यह शादी 2026 के सबसे हाई-प्रोफाइल सोशल इवेंट्स में से एक है. शादी समारोह में बॉलीवुड से भी कई सेलिब्रिटी पहुंचे, जिसमें शाहरुख खान, आमिर खान अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ नजर आए। एमएस धोनी भी वाइफ साक्षी के साथ स्पॉट हुए । धोनी लगभग 10 साल तक भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर के साथ खेले हैं।

आज से अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है अर्जुन और सानिया शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और सभी का अभिवादन स्वीकार किया.