बिहार के चुनावी संग्राम में जहां सभी पार्टी एड़ी चोटी का दम लगा दिए है वही पहले चरण की वोटिंग आज भले ही जारी हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राहुल गांधी अब दूसरे चरण के प्रचार के लिए मैदान में उतरे हैं
बतादें एक तरफ जहां बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए गुरुवार, 6 नवंबर को वोटिंग जारी है।
वहीं अब दूसरी तरफ दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार के लिए महागबंधन और NDA ने तैयारी कर ली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोनो आज अररिया में
आज अररिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी में टक/राव होगा।
बडी दिलचस्प बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी एक ही दिन बिहार के अररिया जिले का दौरा कर रहे हैं।
पीएम मोदी की रैली सुबह 11 बजे फारबिसगंज में हो रही है,
जहाँ वह नौ विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए उम्मीदवारों की जीत के लिए मतदाताओं का आशीर्वाद मांग रहे हैं।
अररिया जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा।
चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन नेताओं का ताबड़तोड़ दौरा शुरू हो गया है।
वही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोपहर 2 बजे अररिया विधानसभा क्षेत्र के आज़ाद अकादमी में कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रहमान के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी ने इससे पहले 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसी स्थान पर एक रैली को संबोधित किया था।
बता दें कि अररिया में 6 विधानसभा सीट है, जिसमें फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, रानीगंज, जोकीहाट शामिल है. इस सभी 6 सीटों पर दूसरे फेज में 11 नवंबर को मतदान होना है.
14 नवंबर को मतगणना होनी है. पीएम मोदी एक साथ पूरे बिहार के मतदाताओं को साधेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली को किया संबोधित
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अररिया में एक बडी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में आज जो मतदान हो रहा है,
वह राज्य के विकास और स्थिर सरकार के लिए बेहद अहम है.
इसके साथ ही RJD के शासनकाल को ‘जंगलराज’ बताते हुए उस पर तीखा हम/ला किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर “सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं.
माताएं, बहनें और बेटियां पूरे उत्साह से मतदान कर रही हैं. नौजवान भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं. माताएं, बहनें और बेटियां पूरे उत्साह से मतदान कर रही हैं. नौजवान भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं.”
Top Tags