iPhone17 Series के कई स्मार्टफोन लॉन्च के लिए तैयार

 9 सितंबर, 2025 को iPhone 17 Series के कई स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। ऐपल ‘Awe Dropping’ इवेंट में नए आईफोन के साथ और भी कई प्रोडक्ट लॉन्च करेगा। आईफोन को लेकर लोगों में एक अलग ही क्रेज देखा जाता है। हर साल सिंतबर में ऐपल नई आईफोन लॉन्च करता है, जिसके बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बंद कर दिया जाता है। वहीं, कई पुराने मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट भी मिलता है। वहीं Apple एक बार फिर से अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले ही एक ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इस बार कीमतों में बड़ा उछाल नहीं होगा, जैसा कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था। इस नई सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल होने की उम्मीद है। JPMorgan की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार कीमतों में केवल iPhone 17 Pro मॉडल में ही स्पष्ट बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत लगभग $1,099 (लगभग 96,839 रुपये) होने की संभावना है, जो पिछले साल के मुकाबले $100 (लगभग 8,811 रुपये) ज्यादा है।

इस बढ़ोतरी के पीछे एक कारण यह भी है कि Apple बेस स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB कर रहा है। इस लिहाज से iPhone 17 Pro की कीमत iPhone 16 Pro के 256GB वर्जन के करीब ही बनी रहेगी, इसके साथ ही अगस्त के महीने में 2000 आईफोन यूजर्स के साथ सर्वे किया गया और पाया कि 68.3 प्रतिशत लोग नए आईफोन के साथ अपग्रेड करना चाहते हैं। पिछले साल आईफोन 16 लॉन्च के समय 61.9% लोग फोन अपग्रेड करना चाहते थे। अगर आप भी आईफोन अपग्रेड करना चाहते हैं तो हम सलाह देंगे कि पहले से ही प्री-ऑर्डर कर लें ताकि ज्यादा डीमांड के बाद भी आपका नया आईफोन आपके पास समय से पहुंच जाए। हालांकि, ध्यान रखें कि ऊपर बताया गया डेटा अमेरिका के लिए है,भारत समेत बाकी देशों में किस प्रकार आईफोन की बिक्री हो सकती है, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसकी जानकारी 9 सितंबर, 2025 को लॉन्च के दौरान ही आईफोन की कीमत और प्री-ऑर्डर डिटेल आदि के बारे में मिलेगी रिपोर्ट न्यूज पीडिया24