भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फिर वृंदावन पहुंचे और श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने प्रेमानंद महाराज से एकांत में आध्यात्मिक बातचीत की जिसका विडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरस हो रहा है। इस दौरान विराट कोहली काफी शांत और प्रसन्न नजर आए, जबकि अनुष्का शर्मा भावुक दिखीं. यह मुलाकात भजन मार्ग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो के जरिए सामने आई.
वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कपल को अपने कार्य को भगवान की सेवा मानने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए। गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और खूब नाम जप कीजिए, मन में ईश्वर को देखने और उन्हें पाने की सच्ची इच्छा होनी चाहिए”. महाराज की यह सीख विराट और अनुष्का दोनों ही ध्यानपूर्वक सुनते दिखाई देते हैं। यह मुलाकात उनके आध्यात्मिक झुकाव और सादगी भरे जीवन को एक बार फिर दर्शाती है। अपने गुरु की बात सुनकर दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
इस साल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह वृंदावन की तीसरी यात्रा थी। हाल ही में यह कपल यूके से भारत लौटा था और लौटते ही उन्होंने एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे वामिका और अकाय वृंदावन पहुंचे थे, जहां उन्होंने महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया था। इसके अलावा मई महीने में विराट कोहली द्वारा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद भी यह कपल वृंदावन गया था। उस समय भी उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया था। य
Top Tags