अनिल जोशी की कांग्रेस में एंट्री तय? राहुल गांधी से की मुलाकात

पंजाब की राजनीति में एक और बड़ा फेरबदल होने वाला है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और अमृतसर (उत्तर) से दो बार विधायक रह चुके अनिल जोशी जल्द कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। इस संबंध में अनिल जोशी ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी की इस दौरान उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। अब कयास ये लगाएं जा रहें है कि वो कांगेस में शामिल हो सकते है

 

 

कल चंडीगढ़ में होने जा रही पंजाब कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक में अनिल जोशी को कांग्रेस में शामिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि अनिल जोशी अकाली-भाजपा सरकार के दौरान अमृतसर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे और उन्हें मंत्रिमंडल में भी शामिल किया गया था। भाजपा द्वारा अनिल जोशी को पार्टी से निकाले जाने के बाद वे अकाली दल में शामिल हो गए थे। अकाली दल की सीट हारने के बाद उन्होंने पिछले साल अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और अब अनिल जोशी कांग्रेस में अपना राजनीतिक भविष्य तलाशने जा रहे हैं।

 

इससे पहले, 2007 से 2017 तक जोशी भाजपा के टिकट पर अमृतसर (उत्तर) से लगातार दो बार विधायक रहे। साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान भाजपा की नीतियों की आलोचना करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अकाली दल का दामन थाम लिया। जोशी 2012 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार में स्थानीय निकाय तथा चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री भी रह चुके हैं। अनिल जोशी का कांग्रेस में शामिल होना अमृतसर और आसपास के इलाकों में पार्टी की स्थिति को मजबूत कर सकता है। रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24