अनिल जोशी का नवजोत कौर पर पलटवार, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

निलंबन के बाद कांग्रेस नेत्री व पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने खुलकर पंजाब के कई वरिष्ठ कांग्रेसियों को अपने निशाने पर ले लिया है।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अनिल जोशी को लेकर भी बड़ा दावा किया था । नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि “अनिल जोशी दोबारा अकाली दल में जाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही कहा कि वह पैसे देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं अब वह कांग्रेस में फ्रस्ट्रेट हो चुके हैं, इसलिए वह पार्टी छोड़ने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।”

नवजोत कौर के इस बयान से कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि हाल के दिनों में नवजोत कौर ने जिस तरह बिना रुके बयान दे रही है वह न केवल आधारहीन है बल्कि राजनितिक दुश्मनी से प्रेरित है, कभी 500 करोड़ की बात, कभी मनगढ़ंत आरोप इनमें कोई भी तथ्य नही है।

उन्होने कहा जो भी टिप्पणी मेरे बारे में की गई है उसी टिप्पणी के आधार प उन पर क्रिमिनल डिफेक्शन  का केस दर्ज करा रहा हूं, मै उन्हें कानूनी नोटिस भेज रहा हूं और इस मामले को अदालत तक लेकर जाऊगा। उन्होने किस आधार पर मेरे नाम का दुरुपयोग किया है,सच तो यह है कि मेरी नवजोत कौर सिद्धू से कभी कोई मुलाकात बातचीत या विचार विमर्श नही हुआ है।

मै कांग्रेस में इसलिए हूं क्योकि राहूल गांधी हर वर्ग हर समुदाय और हर नागरिक के साथ खड़े रहते है और यही विचारधारा मेरे लिए स्वीकार्य है।