अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भारत में दौरा किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा है और इस यात्रा ने काफी सुर्खियां भी बटोरी डोनाल्ड ट्रंप जूनियर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल देखने आगरा भी गए। उन्होंने लगभग एक घंटा इस ऐतिहासिक स्मारक को निहारने में बिताया उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत दुनिया के सात अजूबों में से एक, आगरा के खूबसूरत ताजमहल के दीदार से की और ताजमहल की खुलकर तारीफ की, उन्होंने प्रतिष्ठित ‘डायना बेंच’ पर फोटो सेशन भी कराया. अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला में गहरी रुचि दिखाई.
अंबानी परिवार के निमंत्रण पर ‘वनतारा’ पहुंचे
इसके बाद, वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनंत अंबानी के बुलावे पर गुजरात के जामनगर स्थित विशाल वन्यजीव केंद्र ‘वनतारा’ पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप जूनियर अंबानी परिवार के निमंत्रण पर जामनगर पहुंचे . उन्होंने अनंत अंबानी के साथ विशाल वन्यजीव परिसर का दौरा किया और कुछ मंदिरों का भी दौरा किया।
अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने खुद जूनियर ट्रंप का स्वागत किया और पूरे क्षेत्र का दौरा किया जूनियर ट्रंप यहां की सुविधायों और अंबानी परिवार की पर्यावरण और संरक्षण के लिए की जा रही कोशिशों से काफी प्रभावित हुए। जूनियर ट्रंप ने राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के साथ पारंपरिक दांडिया नृत्य में भी हिस्सा बनें इस आयोजन में गणपति मंदिर में पूजा के साथ भारतीय संस्कृति की झलक और मेहमाननवाजी का अदृभुत अनुभव दिया पारंपरिक संगीत के साथ नाच गाना और भारतीय व्यजंन ने माहौल को हर्षोल्लास से भर दिया. शुक्रवार को वह उदयपुर के लिए रवाना हो गए । यह उनका भारत का दूसरा दौरा है। वंतारा की तारीफ करते हुए ट्रंप जूनियर ने कहा कि उन्होंने दुनिया में कहीं भी ऐसा अद्भुत संरक्षण प्रयास नहीं देखा।
Top Tags