भारत सरकार द्वारा GST 2.0 लागू करने के बाद, इसका सीधा असर डेयरी उत्पादों पर देखने को मिल रहीं हैं। अब आम लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। बतादें अमूल जैसे चर्चित डेयरी ब्रांडों ने अपने उत्पादों की कीमतों में महत्वपूर्ण कटौती की है. इस बदलाव का उद्देश्य उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना और दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को सस्ता बनाना जानते है कितने रेट का फर्क आया है जीएसटी की नई दरें प्रभावी होने के बाद से अमूल के 700 से ज्यादा प्रोडक्ट्स सस्ते हो गए हैं।
इनमें दूध घी लेकर चॉकलेट आइसक्रीम व फ्रोजन स्नैक्स शामिल हैं। अमूल आइसक्रीम की रेंज में भारी कटौती हुई है। अमूल डार्क चॉकलेट (150 ग्राम) की कीमत 200 रुपये से घटकर 180 रुपये हो गई है।
अमूल प्रोडक्ट्स के नए दाम
अमूल बटर (100 ग्राम) की कीमत 62 रुपये से घटाकर 58 रुपये कर दी गई है, जबकि 500 ग्राम पैक की कीमत अब 305 रुपये की बजाय 285 रुपये हो गई है।
-1 लीटर घी कार्टन 40 रुपये घटकर 610 रुपये और 5 लीटर घी टिन 200 रुपये घटकर 3,075 रुपये में मिल रहा है।
-फ्रोजन पनीर (200 ग्राम) की कीमत अब 99 रुपये से घटकर 95 रुपये हो गई है, जबकि प्रोसेस्ड चीज़ (1 किलो ब्लॉक) की कीमत 30 रुपये घटकर 545 रुपये रह गई है।
-चीज़ क्यूब्स (200 ग्राम) और डाइस्ड चीज़ ब्लेंड (200 ग्राम) जैसे छोटे पैक क्रमशः 9 रुपये और 14 रुपये सस्ते हुए हैं।
अमूल दूध की नई कीमत और GST
अमूल दूध की कीमतों में भी कमी आई है. अमूल ताज़ा टोंड मिल्क (1 लीटर UHT) की कीमत ₹77 से घटकर ₹75 हो गई है. अमूल गोल्ड (1 लीटर UHT) की कीमत ₹83 से घटकर ₹80 हो गई है. यह बदलाव GST 2.0 के तहत हुआ है, जिसमें UHT दूध पर 5% GST लागू किया गया है.
अमूल घी की नई कीमत और GST
अमूल घी की 1 लीटर की पैकिंग की कीमत में ₹40 की कमी आई है, जो अब ₹610 हो गई है. पहले यह ₹650 थी. यह कटौती GST 2.0 के तहत 12% से घटकर 5% होने के कारण इसके कीमतों में कमी आएगी जिसके बाद आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं.
रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags