अमृतसर में स्कूलों को ब/म से उड़ाने की ध/म/की.. इलाका सी/ल

स्कूलों को ब/म से उड़ाने की धम/कियों का सिलिसला थम नहीं रहा है। पंजाब के अमृतसर के नामी प्राइवेट स्कूल को ब/म से उड़ाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह ईमेल के जरिए स्कूल को ब/म से उड़ाने की ध/म/की दी गई। स्कूल के मैनेजमेंट को ई- मेल के जरिए धम/की मिली जिसके बाद हड़/कंप मच गया और इस बारे में फौरन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस भी तुरंत एक्शन में आ गई। वही बच्चों के पैरेंट्स को तुरंत फोन करके बच्चों को स्कूल से ले जाने की बात कही गई। पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया । मौके पर ब/म स्क्वायड़ और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे कर बुलाया गया। पुलिस की टीमें क्लास में जाकर और पूरे स्कूल की जाचं करने में जुट गई है।

पैरेंट्स को फोन आने के बाद  पैरेंट्स स्कूल में बच्चों को लेने पहुंच गये है, वही ई- मेल की जांच साइबर सेल को भेज दी गई है यह धम/की किस संगठन ने दी, अभी इसका खुलासा नही हुआ है। वही पुलिस ने बताया जांच के बाद ही वो कुछ बयान देगी।