केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भारत टैक्सी के चालकों के साथ संवाद किए। यह संवाद दिल्ली में आयोजित हुआ। इस दौरान अमित शाह टैक्सी ड्राइवर्स के साथ अलग-अलग विषयों पर चर्चा कर रहे थे और उनके प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे । पहली बार टैक्सी चालकों को नया नाम दिया गया, इन ड्राइवरों को सम्मानपूर्वक ‘सारथी’ नाम दिया गया है। बतादें पिछले दिनों अमित शाह ने 5 फरवरी को दिल्ली में भारत का पहला कोऑपरेटिव-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म, भारत टैक्सी लॉन्च किया था.
इस विशेष संवाद को मंत्री के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया । इस कार्यक्रम में उन्होंने टैक्सी चालकों के अनुभव सुने, उनकी समस्याएं सुनी और सहकारिता आधारित इस नए मोबिलिटी मॉडल के भविष्य के विजन पर चर्चा की।
‘कश्मीर से कन्याकुमारी तक’ होगा रोलआउट: इस संवाद में अमित शाह ने घोषणा की है कि अगले 3 वर्षों के भीतर ‘कश्मीर से कन्याकुमारी तक’ भारत टैक्सी को पूरे देश में रोलआउट किया जाएगा।
ड्राइवर बनेगे व्यवसाय के मालिक: अमित शाह ने संवाद के दौरान स्पष्ट किया कि भारत टैक्सी का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों को केवल कर्मचारी तक सीमित न रखकर उन्हें व्यवसाय का मालिक बनाना है।
मुनाफे का सीधा लाभ ड्राइवर्स को मिलेगा : अमित शाह ने बताया विदेशी फंडेड प्राइवेट कैब एग्रीगेटर्स जैसे ओला, उबर आदि के विपरीत, भारत टैक्सी केवल ‘जीरो-कमीशन’ और ‘सर्ज-फ्री प्राइसिंग’ मॉडल पर काम करती है। मंत्री ने बताया कि ड्राइवरों के हित को देखते हुए कमाई का 80% हिस्सा सीधे ड्राइवरों के बैंक खाते में जाएगा जबकि 20% हिस्सा प्लेटफॉर्म के विस्तार के लिए रिजर्व रखा जाएगा।
Top Tags