मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की गई है यह दावा इजरायल ने किया है । मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तेहरान के उत्तरी इलाके में कई जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। वही इराक की राजधानी बगदाद के अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला किया गया है। आशंका होने पर हमले से करीब छह घंटे पहले ही दूतावास ने इराक में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी कर दी थी।
भारत के दो जहाज कच्चा तेल और LPG लेकर आ रहें
ईरान जंग का असर पूरी दुनिया में है. ईंधन और तेल की किल्लत ने दुनिया को हिला दिया है. इस बीच भारत के दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट से कच्चा तेल और LPG लेकर आज गुजरात के कांडला पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट पहुंचने वाले हैं। इससे यह भी पता चल सकता है ईरान और भारत के बीच संबधों को भी दर्शाता है। वही सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबीत ‘नंदा देवी’ जहाज करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर कांडला पहुंचेगा, जबकि ‘जग लाडकी’ जहाज करीब 81 हजार टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा। ये दोनों जहाज कतर से एलपीजी और तेल लेकर रवाना हुए थे. मगर होर्मुज में फंस गए थे. भारत और ईरान के बीच बातचीत के बाद ये दोनों जहाज होर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस लेकर भारत आ रहे हैं।
सोमवार को भारतीय जहाज शिवालिक LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।
Top Tags