पंजाब में निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर जांच के बीच राज्य सरकार के पुराने भ्रष्टाचार के मामले फिर खुल रहे हैं। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सड़क सुरक्षा बल के लिए खरीदी गई Toyota Hilux गाड़ियों में 14.50 करोड़ रुपये के गबन का आरो/प लगाया है। खैहरा ने यह मामला पहले डीजीपी गौरव यादव के पास लिखित रूप में भेजा था। अब गृह विभाग ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को भेजी गई इसी शिकायत के आधार पर डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वही शिकायत मिलने के बाद गृह विभाग ने डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है, जिससे सरकार असहज स्थिति में है। वही अब पंजाब सरकार की तरफ से शुरु की गई सड़क सुरक्षा फोर्स के लिए इस्तेमाल करने के लिए खरीदी गई 144 टोयोटा हिल्क्स वाहनों की खरीद की जांंच होगी
खैहरा ने आरो/प लगाया था कि सड़क सुरक्षा बल के लिए खरीदी गई 144 Toyota Hilux गाड़ियों की खरीद में करीब 14.50 करोड़ रुपये का गब/न हुआ है। पत्र में कहा गया है कि 15 दिन में जांच रिपोर्ट भेजी जाए और कार्र/वाई की जानकारी सरकार को दी जाए। गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा फोर्स योजना जनवरी 2024 में शुरू की गई थी। पंजाब मुख्यमंत्री मान ने खुद इन 144 गाड़ियों को हरी झंडी देकर रवाना किया था। सरकार का दावा है कि इस फोर्स की मदद से अब तक लगभग 40 हजार लोगों को आपातकालीन सहायता मिल चुकी है।
DIG भुल्लर केस..50 अफसर सीबीआई के रडार पर चढ़े
वही निलंबित पूर्व डीआईजी भुल्लर के केस में पंजाब के 50 अफसर सीबीआई के रडार पर चढ़ चुके है इनमें कई और अफसर भी है, इसकी लिस्ट तैयार कर ली है, इसका खुलासा जांच एजेंसी के चंडीगढ़ की स्पेशल CBI कोर्ट में दाखिल प्रोग्रेस रिपोर्ट से हुआ है, इन अफसरों के लिकं पकडें गए बिचौलिए कृष्णु शारदा से पता चला है। जांच के दौरान कृष्णु के मोबाइल और अन्य डिवाइस खंगाले जाने के बाद कई अफसरों की लिस्ट सामने आई जिसमें वह अफसरो के करप्ट डिलिंग में शामिल रहता था. वही CBI जाचं में कृष्णु के पत्नी हनी शारदा के नाम पर कई जमीन और कैश भी सामने आए है। जिसके बाद CBI ने स्पष्ट किया कि यह सब भ्रष्टा/चार के द्वारा ही कृष्णु के पास आए है।
Top Tags