पंचकूला, 25 अगस्त- जिला में 26 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त श्रीमती मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई । उपायुक्त ने बताया कि अभियान को लेकर जिले के सभी स्कूलों (सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, कॉलेज, तकनीकी संस्थान, आईटीआई, ईंट भट्टों व स्लम एरिया में एक से 19 वर्ष के लगभग 2.10 लाख बच्चों को निशुल्क दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है । स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी, निजी स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को इसके लिए चिन्हित कर लिया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने के लिए 26 अगस्त को एल्बेंडाजोल कि एक गोली सभी एक वर्ष से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों को दी जाएगी। इसके अलावा, जो बच्चे किसी कारण से 26 अगस्त को दवा खाने से छूट जाएंगे उन्हें 2 सितम्बर 2025 को मॉप उप राउंड के तहत यह दवा खिलाई जाएगी । उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को तथा 20-24 वर्ष वाली डब्ल्यूआरए महिलाएं को भी दवा खिलाना सुनिश्चित करें। माता-पिता भी अपने बच्चों को दवा खिलाकर उनका अच्छा स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए अपना सहयोग दें इस मौके पर सिविल सर्जन मुक्ता कुमार, डब्ल्यूसीडी की डीपीओ डाॅ सविता, जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
Top Tags